गोपद पर नवनिर्मित पुल आदिवासी क्षेत्र के लिए वरदान कहा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बारपान,जिला-सीधी से भैंसाहुड, जिला-सिंगरौली गोपद नदी पर नवनिर्मित पुल आदिवासी क्षेत्र के लिए वरदान है। वर्षों से इस नदी पर पुल बनवाने के लिए मेरे द्वारा कार्यवाही की गई थी विधायक श्री पटेल ने बताया कि इस पुल के निर्मित होने से दोनों जिलों सीधी एवं सिंगरौली के 50 से अधिक गांवों के निवासियों को सीधा फायदा मिलेगा तथा पुल के निर्माण से अब क्षेत्र के निवासियों को 50 किलोमीटर घूम कर नहीं जाना पड़ेगा, इससे समय व ईंधन की भी बचत होगी। विधायक श्री पटेल ने बताया उक्त पुल की लागत करीब 12 करोड़ रुपए है। विधायक श्री पटेल ने नवनिर्मित पुल का आज अवलोकन कर पुल के दोनों तरफ की सड़क शीघ्र जनहित में बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा।

News TOP Footer