18 वर्षों के बाद नगरीय निकाय के सीधी चुरहट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी का कब्जा


सीधी धर्मेंद : 12 अगस्त को सीधी जिले में 18 वर्षों के बाद नगरीय निकाय के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में सीधी नगर पालिका और चुरहट नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी ने कब्जा कर लिया है 12 अगस्त को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए संपन्न कराए गए चुनाव में काफी कशमकश के बीच कांग्रेस पार्टी की रणनीति काम कर गई और दोनों ही जगह कांग्रेस पार्टी ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना लिए 12 अगस्त को नगर पालिका सीधी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया सदस्यों के पहुंच के उपरांत निर्धारित समय 11:00 बजे से प्रारंभ हुई निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ कराई जिसमें अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूनम सोनी और कांग्रेस पार्टी ने काजल वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया नगर पालिका में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान कांग्रेस पार्टी को क्रॉस वोटिंग कार्ड डर सता रहा था इसके लिए कांग्रेस पार्टी विगत 1 हफ्ते पूर्व से ही सावधानी बरत रही थी मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नतीजे भी चौकानेवाले आए नगर पालिका में मतदान संपन्न कराने के बाद कांग्रेस पार्टी के 14 पार्षद थे बीजेपी के छह पार्षद थे जबकि चार अन्य पार्षद थे अध्यक्ष पद के मतों की गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूनम सोनी को 10 वोट मिले वहीं कांग्रेस पार्टी 14 वोटों पाकर चुनाव जीत गई और लेकिन 4 वोटों की हुई क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस पार्टी कि शंका को सही साबित किया अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष काजल वर्मा को जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीब उर रहमान खान ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न होने के बाद निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान ने उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जिसमें कांग्रेस पार्टी ने दान बहादुर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया वहीं बीजेपी ने फिर से एक बार चौंकाने वाला फैसला करते हुए पूनम सोनी को उपाध्यक्ष पद पर भी दोबारा उतार दिया लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी के लिए अध्यक्ष पद के निर्वाचन से भी बेहतर परिणाम सामने आए बीजेपी की उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पूनम सोनी को 8 वोट मिले जबकि कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार दान बहादुर सिंह को 16 मत मिले निर्वाचन संपन्न होने के
बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीब उर रहमान खान ने कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार दान बहादुर सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया निर्वाचन के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष काजल वर्मा से जब उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि हमारी जीत सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों और जनता की जीत है आगे उन्होंने कहा कि मैं जनता और शहर का विकास करूंगी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने नगरपालिका के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह से उनकी प्रतिज्ञा चाही तो उन्होंने भी इसका श्रेय अपनी पार्टी जनता और पार्टी के नेताओं को दिया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल उठाया कि आप पर क्रॉस वोटिंग करने के आरोप लगाए जा रहे थे इस पर उन्होंने कहा कि यह सभी पक्षियों की साजिश थी जिसका जवाब मिल गया है निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष काजल वर्मा और उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान और अन्य पदाधिकारियों और कई सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल चौराहे में पहुंचकर स्वर्गी कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहर के विकास के लिए जो वादा किया है उसे वह पूरा करेगी आगे उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए अस्पताल चौराहे में कुमार साहब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल ही जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पर मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और अध्यक्ष उपाध्यक्ष का सम्मान किया और सभी से मिलजुल कर शहर का विकास करने की नसीहत दी अजय सिंह राहुल ने कहा कि जनता आप सब की तरफ शहर के विकास की उम्मीद लगाए बैठी है नगर पंचायत चुरहट में संपन्न हुए निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मोनिका गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर अजय पांडे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं नगर पंचायत चुरहट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी सीधी जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचकर मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया कांग्रेस कार्यालय पहुंचे चुरहट नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों का अजय सिंह राहुल ने सम्मान किया i पार्षदों अध्यक्ष उपाध्यक्ष के सम्मान के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी इस दौरान एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने अजय सिंह राहुल से सवाल उठाया कि आपको अपने पार्षदों को छत्तीसगढ़ क्यों बेचना पड़ गया जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जिस तरह की गतिविधियां हो रही है उसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है इसके साथ ही अजय सिंह राहुल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के जवाब दिए।
