अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जमोड़ी पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

0 72
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं डीएसपी जिला मुख्यालय एन एस कुमरे के मार्गदर्शन में जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आज दिनांक 12.08.2022 को जमोड़ी पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जो थाना जमोड़ी से प्रांरभ होकर जमोड़ी तोरणद्वार , नया बस स्टैंड तिराहा , भवानी मंदिर , मॉरिशन स्कूल , होते हुए नाग मंदिर से वापस नया बस स्टैंड थाना जमोड़ी में समाप्त हुई। उक्त कार्यक्रम में थाना जमोड़ी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों , सीधी के पत्रकार बंधुओं एवम पनवार हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम बड़े ही उत्साह के साथ हॉथों में हमारे आन बान शान का प्रतीक तिरंगा को लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, के उद्घोष को यात्रा के पूरे मार्ग में गुंजायमान किया गया साथ ही विद्यालय के बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा का नारा लगाया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आजादी से अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान देश प्रदेश सहित जिले में भी चलाया जा रहा है। यह अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगा। इस अभियान से हर दल, सामाजिक संगठन तथा समाज के हर वर्ग को जोड़ कर अभियान के दौरान जिले के हर घर में राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जायेगा। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में नन्हे नन्हे बच्चे, मातृ शक्तियॉ, युवा एवं बड़े बुजुर्ग शामिल रहे।

News TOP Footer