मझौली में कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित भाजपाई ने भाजपाई को हराया

0 258
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 अगस्त को सीधी जिले की मझौली में संपन्न कराए गए नगरी निकाय के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में बीजेपी दो गुटों में बट गई उससे भी बड़ा झटका बीजेपी को तब लग गया जब मझौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में बीजेपी के पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी लवकेश सिंह को अपनी ही पार्टी के पार्षदों और कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के मिले समर्थन की वजह से हार का मुंह देखना पड़ गया। विगत दिनों अध्यक्ष पद को लेकर काफी विवाद भी हुआ था जिसमें मझौली में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षद शंकर लाल गुप्ता और कुछ अन्य पार्षदों ने लवकेश सिंह के ऊपर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी उन लोगों ने पुलिस में बकायदा कंप्लेंट भी की थी आज मझौली में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान शंकर लाल गुप्ता और लोकेश सिंह के समर्थकों के बीच काफी तनाव देखा गया एक तरफ शंकर लाल गुप्ता के साथ आठ पार्षद और दूसरी तरफ लवकेश सिंह के साथ 7 पार्षद देखे जा रहे थे पूर्व में हुए विवाद की वजह से शंकर लाल गुप्ता और उनके समर्थक पार्षदों को पुलिस विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई पुलिस शंकर लाल गुप्ता के उनके घर से नगर परिषद तक पैदल कड़ी सुरक्षा के बीच में लेकर पहुंची वही लोकेश सिंह अपने पार्षदों को लेकर स्वयं पहुंचे इस दौरान दोनों ही पक्षों के समर्थकों में कथित तनातनी दिखाई पड़ी लेकिन मझौली एसडीओपी और मझौली टीआई ने बड़ी दिलेरी से स्थिति को संभाला। नगर पंचायत में निर्धारित समय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें मतदान के दौरान बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी लवकेश सिंह के पक्ष में 7 वोट पड़े जबकि बीजेपी के ही बागी उम्मीदवार शंकर लाल गुप्ता के पक्ष में 8 मत पड़े और वह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भी कांग्रेस पार्टी के उदयभान यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए चुनाव जीतने के बाद शंकर प्रसाद गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों का जवाब दिया कि आप को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित किया इस पर उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी जाने आगे उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में था मैं भाजपा का ही हूं शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वह मझौली नगर परिषद के विकास के लिए सबको साथ में लेकर काम करेंगे। मझौली में अध्यक्ष पद के निर्वाचन में शंकर प्रसाद गुप्ता की जीत की ख़ुशी में उनके समर्थको ने जमकर जश्न मनाया। मझौली नगर पंचायत में शंकर लाल गुप्ता की जीत पर केसरवानी वैश्य सभा के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता और पदाधिकारी राधेश्याम गुप्ता ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमारे वैश्य समाज को जनता का समर्थन मिला है आज उन्होंने कहा कि वैश्य समाज जनता का आभारी है और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा जनता ने शंकरलाल को चुना है अब शंकरलाल जनता की सेवा करेंगे वही राधेश्याम गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वैश्य समाज अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है इस जीत ने यह साबित कर दिया है।-

News TOP Footer