बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने अपनी ही पार्टी के सांसद विधायक और पार्टी अध्यक्ष पर मीडिया में लगाए गंभीर आरोप

0 508
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन और नगरी निकाय के चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है जिसके बाद अब पार्टी की एकता पर भी उसका असर साफ साफ दिखाई पड़ने लगा है पार्टी में गुटबाजी और एक दूसरे पर नेताओं के प्रति विपरीत बयानबाजी सामने आने लगी है जनपद पंचायत चुनाव सीधी में हार से बचते बचते बची बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला अब जीत के बाद अपनी ही पार्टी के सांसद विधायक और पार्टी अध्यक्ष पर मीडिया में गंभीर आक्रामक बयान बाजी कर रहे हैं जो वायरल है 6 अगस्त को पूजा पार्क में एक कार्यक्रम के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनके बयानों पर उनकी प्रतिक्रिया चाही तो वह अपने ही दिए बयान को मीडिया के द्वारा छापी खबरों का हवाला देकर गोलमोल जवाब देने लगे एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल उठाया कि आपने जिले के दोनों सांसद चुरहट विधायक और बीजेपी जिला अध्यक्ष पर जनपद पंचायत सीधी के चुनाव में सहयोग न करने और विपरीत काम करने का आरोप लगाया है तो उन्होंने उस आरोप को सही ठहराया और कहा कि यह सभी जानते हैं इसके साथ ही सीधी विधायक ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए। सीधी जिले में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरी निकाय चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है जिसका असर अब बीजेपी के नेताओं की बयानबाजी ओ में दिखने लगा है और कभी एकजुट दिखने वाली पार्टी बीजेपी भी अब गुटबाजी का शिकार दिखती है आने वाले दिनों में यह गुटबाजी बढ़ेगी या कम होगी या बीजेपी के प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं के ऊपर निर्भर करता है यदि उन्होंने यहां की गुटबाजी को खत्म करने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया तो निश्चित तौर पर यह गुटबाजी आने वाले आगामी चुनावों में भी अपना व्यापक असर दिखाएगी।

News TOP Footer