जनपद पंचायत सीधी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई गई पद की शपथ

0 213
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 6 अगस्त को सीधी शहर के पूजा पार्क में जनपद पंचायत सीधी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण एवं प्रथम सम्मेलन समारोह का आयोजन सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के मुख्य अतिथि जिले के अपर कलेक्टर पांडे एसडीएम नीलेश शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ इस दौरान जनपद पंचायत के सभी नव निर्वाचित सदस्य जनपद उपाध्यक्ष सुमन पटेल और जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार ने सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया साथ ही जनपद सदस्य और उनके साथी सहयोगियों ने नवनिर्वाचित धर्मेंद्र सिंह परिहार और सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला का गज माला से स्वागत किया। स्वागत के बाद अपना स्वागत उद्बोधन देते हुए धर्मेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि वह सीजी जनपद को भय मुक्त बनाना चाहते हैं इसके लिए वह कृत संकल्पित है आगे उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो गया है चुनाव में हम एक दूसरे के प्रतिद्वंदी थे लेकिन आज हम यहां पर सभी 25 नव निर्वाचित सदस्य एक दूसरे के पूरक है हम सब साथ मिलकर जनपद का विकास करेंगे गरीब पिछड़े लोगों का विकास करेंगे आगे उन्होंने कहा कि हमने पूर्व के कार्यकाल में भी शासन की सभी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिया है जिसका उदाहरण है कि कई योजनाओं में जनपद सीधी मध्य प्रदेश में अपना प्रथम स्थान रखती है धर्मेंद सिंह परिहार ने सभा में बड़ी संख्या में आए सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि जनपद पंचायत सीधी को हम उन तत्वों से मुक्त कराएंगे जो जनपद के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हैं आज उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र सिंह परिहार और जनपद सीधी गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए जनता के द्वारा चुनकर आए हैं आप सब इनका सहयोग करें कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव मिश्रा ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

News TOP Footer