कुसमी में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का हुआ आयोजन

0 125
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारत सरकार द्वारा दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 की अवधि में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियो में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर लगाये जाने के लिए प्रेरित करना है। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने नेतृत्व में कुसमी में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं विद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा रैली में भाग लिया गया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों में, निजी संस्थाओं, अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

News TOP Footer