विश्व स्कार्फ दिवस पर भारत स्काउट एवं गाइड ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पहनाया स्कार्फ

0 125
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्कूल शिक्षा विभाग के विश्व के सबसे बड़े गणवेश धारी छात्र संगठन भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र मणि दुबे एवं जिला सचिव वरिष्ठ शिक्षक हरिशंकर पांडे ने विश्व स्कार्फ दिवस पर कलेक्टर मुजीबुर्हमान खान एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंचकर स्कार्फ पहनाकर, विश्व स्कार्फ डे मनाया एवं स्काउट की शानदार सलामी एवं क्लब्स बजाकर उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं एक दूसरे को दी। साथ में स्काउट दाल का नेतृत्व विक्रांत तिवारी, पवन जयसवाल एवं गाइड दल का नेतृत्व अनन्या सिंह एवं प्रिया सिंह ने कियाकलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भारत स्काउट एवं गाइड को शुभकामनाएं देते हुए स्काउट एवं गाइड को आशीर्वाद प्रदान किया। भारत स्काउट एवं गाइड संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने स्कार्फ पहनाने एवं अभिनंदन के पश्चात बताया कि स्काउट गाइड विश्व के 206 से अधिक देशों में स्कूल शिक्षा के छात्र छात्राओं के बीच देश भक्ति की भावना जगाने का कार्य कर रहा है। 2007 से जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्कार्फ पहनाकर स्कार्फ डे मनाया जाता मनाया जाता है एवं उन्हें स्काउट एवं गाइड की बिरादरी में शामिल किए जाने की औपचारिक परंपरा है। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रभक्ति का पर्याय है। संघ के जिला सचिव वरिष्ठ शिक्षक हरिशंकर पांडे ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के प्रति भारत स्काउट एवं गाइड संघ की ओर से आभार ज्ञापित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

News TOP Footer