नाग पंचमी पर सीधी शहर में बाहर से आए सपेरों ने लोगों को नाग देवता के कराएं दर्शन

सीधी धर्मेंद : नाग पंचमी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। लेकिन कहीं-कहीं दूध पिलाने की परम्परा चल पड़ी है। शास्त्रों में नागों को दूध पिलाने को नहीं बल्कि दूध से स्नान कराने को कहा गया है। बाकी हमारे आर्यावर्त मे साल भर सांप दिखे तो उसे भगाते हैं, मारते हैं. मगर, नाग पंचमी को लोगो को सांप की तलाश होती है दूध पिलाने और पूजा के लिए 2 अगस्त को नाग पंचमी पर सीधी शहर में भी जिले के बाहर से आए सपेरों ने लोगों को नाग देवता के दर्शन कराएं और लोगों ने भी नाग देवता के दर्शन करके उन्हें दूध का स्नान कराया और सपेरों को दान पुण्य किया।
