गुंडा टैक्स मांगने, मारपीट करने एवम स्कूटी जलाने के आरोपी भेजे गए जेल


सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली अशोक गौतम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने गुंडा टैक्स न देने पर मारपीट करने एवम स्कूटी जलाने वाले आरोपी शिवेंद्र उर्फ बेटू सिंह चौहान पिता स्व0 बीरेंद्र सिंह चौहान निवासी नौढीया थाना जमोड़ी तथा प्रिंस उर्फ प्रशांत पांडेय पिता स्व0 सरोजकांत पांडेय निवासी उत्तरी करोंदिया थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। बताया गया की 30 जून को रवि वर्मा पिता गणेश प्रसाद वर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन पनवार चौहानन टोला थाना जमोड़ी जिला सीधी (म.प्र.) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया की केन्द्रीय विद्यालय के पास उत्तरी करोदिया मे देवाश मोबाईल नाम की मेरी दुकान है । आज समय करीबन 11.30 सुबह अपनी दुकान उत्तरी करोदिया पहुंचकर दुकान खोलकर बैठा था। तभी गोलू सिंह चौहान,प्रशांत उर्फ प्रिंस पाण्डेय, शिवेंद्र उर्फ बेटू सिंह चौहान तीनो निवासी उतरी करोदिया के पैदल ही मेरे दुकान के पास आये और मुझे गुंडा टैक्स मांगने लगे एवम नही देने पर गली गलौच करते हुए मुझसे मारपीट किए और मेरे दुकान के सामने खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिए जिससे मेरी स्कूटी जल कर खाक हो गई। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध कायम कर आरोपियों की पता तलाश की जाने लगी किंतु आरोपी फरार होने के कारण गिरफ्त में नहीं आए । आज दिनांक को मुखबिर की सहायता से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिन्हें वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त दोनों आदतन आरोपी हैं जिसने प्रशांत उर्फ प्रिंस पर 20 से अधिक मामले पंजीबद्ध है एवम आरोपी शिवेंद्र उर्फ बेटू सिंह चौहान पर 04 आपराधिक मामले पंजीबद्ध है उक्त मामले के अन्य आरोपी शुभम उर्फ गोलू सिंह चौहान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
