कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर युवा मोर्चा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

0 120
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 जुलाई को आज के ही दिन भारत के रणबांकुरे ने अपनी शहादत देते हुए देश के दुश्मनों की छाती पर चढ़कर कारगिल की चोटियों पर देश का तिरंगा लहराया था 26 जुलाई को आज पूरा देश कारगिल के वीर शहीदों को नमन कर रहा है सीधी शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में कई दर्जन युवाओं ने शहर के मानस भवन में स्थित जय स्तंभ में कारगिल के वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी शहीदो को श्रद्धांजलि देने के बाद नगर मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्र प्रताप तिवारी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कारगिल दिवस पर नगर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद कारगिल के वीर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए इस मौके पर बीजेपी नगर मोर्चा के उपाध्यक्ष शिवम चौहान ने मीडिया से कहा कि आज के दिन हमारे वीर जवानों ने कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहरा कर दुश्मनों के नापाक मंसूबों को फेल कर दिया था मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नगर मोर्चा के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों की शहादत पर हमें गर्व है आगे अजय गुप्ता ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम और हमारे देश के युवा आगे भी शहादत देने के लिए तैयार हैं इस मौके पर विजय गुप्ता अंकित शर्मा सौरभ गुप्ता आदर्श गुप्ता हर्ष सोनी आकाश चंदानी अजय सिंह बघेल आशु चौहान सौरभ सोनी हर्ष परिहार विकास सहित दर्जनों युवा मौजूद थे !

News TOP Footer