जनपद पंचायत के चुनाव में सीधी जिले की संसदीय सीट की 5 जनपद पंचायतों से बीजेपी को धोना पड़ा हाथ



सीधी धर्मेंद : सीधी सहित विंध्य प्रदेश में हुए पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी के लिए अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं नगर निगम नगर पालिका के चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब जनपद पंचायत के चुनाव में भी बीजेपी को सीधी जिले की संसदीय सीट की 5 जनपद पंचायतों से हाथ धोना पड़ गया है सीधी संसदीय क्षेत्र में संपन्न कराए गए जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन में बीजेपी को सिंगरौली जिले के बैढ़न देवसर सीधी जिले के कुसमी रामपुर नैकिन और सिहावल में करारी हार का सामना करना पड़ा है यहां कांग्रेस पार्टी के जनपद अध्यक्ष चुन लिए गए हैं आज आए नतीजों ने बीजेपी को सन्न कर दिया है सीधी जिले के संपन्न कराए गए जनपद अध्यक्ष पद के निर्वाचन में सिहावल जनपद में श्रीमती राजकुमारी श्रीमान ने 14 वोट हासिल किए वहीं उनके विपक्षी शशि कला को महज 11 वोट ही मिल पाए इसी तरह से रामपुर नैकिन में संपन्न कराए गए जनपद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उर्मिला साकेत ने जीत हासिल कर ली है यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष पद की उम्मीदवार उर्मिला साकेत को 13 वोट और बीजेपी समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी को 9 वोट मिले हैं जबकि तीन मत अवैध घोषित किए गए इसी तरह से सीधी जिले के कुसमी ब्लाक में संपन्न कराए गए जनपद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की श्यामवती सिंह अध्यक्ष चुन ली गई हैं उनको 7 वोट मिले हैं जबकि उनकी विपक्षी जमुना देवी को मात्र 4 वोट ही मिल सके हैं इस तरह से सीधी जिले में आज 3 जनपदों के आए नतीजे में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिल पाई वही कांग्रेस पार्टी आज जनपद पंचायत चुनावों में मिली एकतरफा सफलता से काफी उत्साहित नजर आई सभी नतीजे आने के बाद देर शाम जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने पत्रकार वार्ता बुलाई इस दौरान कांग्रेस भवन पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर ढोल बजाकर स्वागत सत्कार किया। कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे अजय सिंह राहुल का जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया
इस दौरान कांग्रेस भवन में मौजूद कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह राहुल भैया को जीत की बधाई दी। कार्यलय में मौजूद लोगो को अजय सिंह राहुल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मिली जीत का श्रेय जनता को जाता है जनता की बदौलत ही आज हमें सीधी संसदीय क्षेत्र में जनपद की 5 सीटों में जीत मिली है। लोगों को संबोधित करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी संसदीय क्षेत्र में जनपद पंचायतों के आए नतीजों पर अजय सिंह राहुल की प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है जिसकी वजह से इस तरह के नतीजे देखने को मिल रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि 28 तारीख को जनपद के होने वाले 3 सीटों के नतीजे भी हमारे हक में आएंगे इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य कई सवालों के जवाब दिए।
