भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में वैज्ञानिक के लिए चयनित किए गए सीधी जिले के स्वतंत्र सिंह चौहान


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के ग्राम बघवारी निवासी छात्र स्वतंत्र सिंह चौहान का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में साइंटिफिक अफसर के पद पर हुआ है। स्वतंत्र सिंह चौहान पिता राजेश सिंह चौहान रसायन शास्त्र विषय के ग्राम खीरखोरी में शिक्षकए एवं माता श्रीमती मीना सिंह चौहान ग्राम बघवारी के मूल निवासी हैं। स्वतंत्र सिंह चौहान की प्रारंभिक शिक्षा सीधी में हुई शुरू से ही बेहद प्रतिभाशाली छात्र रहे उन्होंने कालेज की पढ़ाई आईआईटी भुवनेश्वर से की। देश के सर्वोच्च संस्था भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में चयन के पश्चात प्रथम बार ग्रह ग्राम आगमन पर पत्रकारों से रूबरू हुए गौरव की बात यह है कि देशभर में जारी किए गए परिणाम मे प्रथम रैंक है यह सीधी जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है स्वतंत्र सिंह चौहान की उपलब्धि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम जमोडी सेंटर से अरुणा बहनए कृष्णा भाई सहित सेंटर के सदस्यगणो ने स्वतंत्र सिंह चौहान का सम्मान एवं स्वागत कियाइस मौके पर स्वतंत्र सिंह चौहान के पिता एवं उनके परिजन और मिडिया मौजूद रहे। इस अवसर पर मीडिया से रुबरू होते हुए स्वतंत्र सिंह ने बताया कि उनकी एलकेजी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई सीधी में हुई थी। इसके बाद आईटी जेई की कोचिंग के लिए कोटा चले गए। वहां दो साल तक कोचिंग लेने के बाद उनका चयन हो गया और आईआईटी भुवनेश्वर से उन्होने बीटेक एवं एमटेक किया। सिविल इंजीनियर बनने के बाद भी वह खुद की मंजिल नहीं पा रहे थे इस वजह से आगे की तैयारी निरंतर जारी रखा था। प्रथम प्रयास में वह भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर के लिए चयनित नहीं हो सके थे फिर भी प्रयास जारी रखा दूसरी बार प्रयास करने पर उन्हें सफलता मिली और उनका चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में साइंटिफिक अफसर के पद पर हो गया।
जिले के ग्राम बघवारी निवासी स्वतंत्र सिंह चौहान का भाभा एटॉमिक सेंटर में साइंटिफिक ऑफीसर पद पर चयन होने की उपलब्धि के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान द्वारा उपस्थित कांग्रेस जनों सहित उन्हें साल श्रीफल से सम्मानित किया गया। स्वतंत्र सिंह को उनके चयन पर सम्मानित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आपके चयन ने सीधी जिले को गौरवान्वित किया है। आपकी उस उपलब्धि से आने वाले समय में सीधी के युवाओं को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आने वाले भविष्य में आप से प्रेरणा लेकर जिले की और भी प्रतिभाएं बड़े स्तर पर नाम रोशन करेंगी मैं जिला कांग्रेस कमेटी के साथ ही पूरे जिले के तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । स्वतंत्र सिंह के चयन पर उन्हें सम्मानित करने और अपनी शुभकामनाएं देने वालो में दया शंकर पाण्डेय, सरदार अजीत सिंह, दिलीप सितानी, नवीन सिंह, आकाश राज पाण्डेय, आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह, भूपेंद्र सिंह जमोड़ी, युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, नवनिर्वाचित पार्षद रजनीश श्रीवास्तव, ओंकार सिंह कर्चूली, मोहम्मद हफीज लाला भाई, गोविंद सिंह, शिवेंद्र सिंह, महेंद्र सोनी, अरुण पाण्डेय सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।
