स्कूल बस ने चार लोगों को बुरी तरह से कुचला दो की हुई मौत पीड़ित पक्ष ने नेशनल हाईवे में शव को रखकर चक्काजाम किया

0 289
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 23 जुलाई को चुरहट थाना अंतर्गत चौकी बम्हनी मे स्कूल बस ने चार लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया जिनमें से एक महिला और एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उक्त घटना के बाद थाने में फरियादियों की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने के विरोध में 24 जुलाई की सुबह से ही पीड़ित पक्ष ने बढ़ौरा में नेशनल हाईवे में मृतक के शव को रखकर चक्काजाम पीड़ित पक्ष ने कर दिया चक्का जाम के दौरान मृतक पक्ष के लोगों ने चौकी प्रभारी बम्हनी और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने बम्हनी चौकी प्रभारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि दबाव में आकर कार्यवाही नहीं की जा रही है। काफी देर तक चक्का जाम होने के बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और उन्होंने मृतक के परिजनों को लगातार समझाइश देने की कोशिश की लेकिन मृतक के परिजन घंटों तक मानने को तैयार नहीं हुए थे इस दौरान नेशनल हाईवे में भारी जाम लग गया और लोग परेशान होने लगे दोपहर बाद आखिरकार मृतक के परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों की बात को मानते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन मिलने पर चक्का जाम समाप्त कर दिया।

News TOP Footer