पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के नेतृत्व में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलय नारायण सिंह कुमरे, एसडीओपी चुरहट विवेक कुमार गौतम , थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक राम सिंह पटेल, विशेष लोक अभियोजक सुखेन्द्र द्विवेदी,सीईओ जनजातीय कार्य विभाग सीधी राजेश पटेल उपस्थित रहे। तथा समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवम थानों से आए पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित रहे ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को अ0जा0/ ज0जा0 अधिनियम की कायमी एवं विवेचना की त्रुटियों को सुधार किये जाने एवं गुणवत्ता पूर्वक विवेचना करने एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाये जाने हेतु प्रक्रिया बताई गई तथा राहत प्रकरण के निराकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात भौतिक साक्ष्य के संकलन विषय पर एसडीओपी चुरहट विवेक कुमार गौतम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। तथा इसी क्रम में अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रकरण में जाति प्रमाण पत्र के महत्व एवम जाति प्रमाण पत्र जाति करने की प्रक्रिया एवम कठिनाइयों पर प्रशिक्षण दिया गया इसके पश्चात विशेष लोक अभियोजक सुखेन्द्र द्विवेदी द्वारा अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति अधिनियम के (न्यू एक्ट) के लीगल प्रावधान तथा विवेचना में त्रुटियां को दूर करने के उपाय विषय पर व्याख्यान दिया। तथा इसी क्रम में राजेश पटेल सीईओ जनजातीय कार्य विभाग सीधी ने , अत्याचार के पीड़ित लोगों के राहत और मुआवजा दिए जाने एवम मुआवजा वितरण में आने वाली कठिनाइयों का समाधान विषय पर प्रशिक्षण दिया।
