विंध्य में कांग्रेस की वापसी की शुरुआत हो चुकी है कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 313
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रीवा, सीधी और चुरहट में कांग्रेस की जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है| इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने अथक परिश्रम कर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण तैयार कर प्रत्याशियों को जीत दिलाई| सिंह ने कहा कि मैंने विधानसभा उपचुनाव के समय ही कहा था कि अब विंध्य से भाजपा के सफाए की शुरुआत हो गई है| यह दृश्य स्थानीय निकायों के चुनाव में स्पष्ट दिख गया है| उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने विंध्य की लगातार उपेक्षा की है| लगातार झूठे वायदे किये, जो एक भी पूरे नहीं हुए| उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस ने विंध्य में शानदार प्रदर्शन किया है जबकि कांग्रेस ने यह चुनाव विपरीत परिस्थितियों में लड़ा| पूरी शासकीय मशीनरी भाजपा के पक्ष में काम कर रही थी| सरकारी संसाधनों का खुला दुरूपयोग किया गया| इसके बावजूद जनता का समर्थन कांग्रेस को मिला| यह सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में भी कांग्रेस को जीत दिलाई| यह जीत 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी के संकेत हैं|

News TOP Footer