शासकीय विद्यालयों में ब्रिज कोर्स संचालन के लिए प्राचार्यों की कार्यशाला आयोजित

सीधी धर्मेंद : जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम द्विवेदी की अध्यक्षता में नवीन शैक्षणिक सत्र 2022-23 के संबंध में समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यों की बैठक सह उन्मुखीकरण शा.उ.मा.वि. क्रमांक-2 सीधी में आयोजित हुयी। बैठक में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिये ब्रिज कोर्स का संचालन के लिये विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये। डॉ. सुजीत कुमार मिश्र ए.पी.सी. आर.एम.एस.ए. द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन द्वारा ब्रिज को कोर्स संचालन विषयक प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसके अन्तर्गत जिला रिसोर्स पर्सन, शिक्षक प्रशिक्षण, ब्रिज कोर्स मटेरियल, बेस लाईन टेस्ट यानी प्री टेस्ट, एण्ड लाईन टेस्ट, पोस्ट टेस्ट आदि की जानकारी दी गई। शिक्षकों के ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण सभी शिक्षकों को लेना अनिवार्य होगा। यदि कोई शिक्षक प्रशिक्षण दिवस में उपस्थित नहीं होगा तो उस दिन का वेतन काटा जायेगा। किसी भी स्तर से भ्रमण के दौरान यदि यह सामने आया कि शिक्षक द्वारा प्रशिक्षण नही लिया गया है अथवा ब्रिज कोर्स का संचालन नही किया जा रहा है तो संबंधित प्राचार्य का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। प्राचार्यों को उनके उत्तरदायित्व से भी अवगत कराया गया।
