नगर पालिका परिषद सीधी मे कांग्रेस पार्टी ने किया 18 वर्षों बाद कब्जा कांग्रेस के 14, भाजपा के 6,पार्षद भी जीते


सीधी धर्मेंद : 20 जुलाई को कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर पालिका परिषद सीधी मुजीबुर्रहमान खान के निर्देशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के पुराना भवन में नगर पालिका परिषद सीधी के पार्षद पदों की मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक आर एस कनेरिया उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी के पाण्डेय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले द्वारा मतगणना कार्य के दौरान सतत रूप से निगरानी रखी गई संजय गांधी कॉलेज में मतगणना प्रारंभ करने के पूर्व सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीब उर रहमान खान ने स्ट्रांग रूम का दरवाजा खुलवाया और सभी की उपस्थिति में सभी बार्डो की ईवीएम को गणना के लिए टेबुल के लिए रवाना किया गया जिसके बाद मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना के प्रथम चरण का रुझान ही कांग्रेस के प्रति देखा गया पहले राउंड में कांग्रेस के 18 से भी ज्यादा उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे रहे लेकिन जैसे ही दूसरे चरण की ईवीएम की गणना प्रारंभ हुई 5 से 6 वार्ड में बीजेपी के उम्मीदवार आगे हो गए वहीं वार्ड नंबर 21 से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ने लगा तीन अन्य उम्मीदवार जिनमें वार्ड नंबर 20 वार्ड नंबर 15 और वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय प्रत्याशी जीत के करीब पहुंच गए और उन्होंने मुकाबला जीत लिया। मतगणना के बाद जो चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के 14, भारतीय जनता पार्टी के 6, आम आदमी पार्टी के एक तथा 3 निर्दलीय पार्षद विजयी घोषित हुये हैं। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक एक से सोनवती जायसवाल भाजपा, वार्ड क्रमांक दो से विनोद कुमार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 3 से काजल वर्मा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 से कंचन सिंह कांग्रेस विजेता घोषित किये गये हैं। वार्ड क्रमांक 5 से आनंद कुमार परियानी भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 से हल्के सोनी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 7 से आनंद बहादुर सिंह कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 8 से रमेश साकेत कांग्रेस विजेता घोषित हुये हैं। सीधी के वार्ड क्रमांक 9 से मेनका सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 से ओमकार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 से शिवांकी सिंह कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 12 से शुभा देवी कोल भाजपा विजयी हुई हैं। वार्ड क्रमांक 13 से कुमुदिनी सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 से रजनीश कुमार श्रीवास्तव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 से कीर्ति चैरसिया निर्दलीय तथा वार्ड क्रमांक 16 से जमुना कोल भाजपा विजेता घोषित किये गये हैं। वार्ड क्रमांक 17 से सोनम सोनी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 18 से सीमा सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 19 से पूनम भाजपा तथा वार्ड क्रमांक 20 से बाबूलाल निर्दलीय विजेता घोषित किये गये हैं। वार्ड क्रमांक 21 से शीला बंसल आम आदमी पार्टी, वार्ड क्रमांक 22 से दान बहादुर सिंह कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 23 से विभा सिंह कांग्रेस तथा वार्ड क्रमांक 24 से गीता भाजपा विजेता घोषित किये गये हैं सीधी जिले में कांग्रेस पार्टी ने 18 वर्षों के बाद नगर पालिका में फिर से कब्जा कर लिया है अब नगर पालिका सीधी में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बैठेगा। नगर पालिका चुनाव के सभी विजेताओं को रिटर्निंग आफीसर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीब उर रहमान खान ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों और राजनीतिक दलों और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार जताया निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद बीजेपी की पूनम सोनी ने अपनी जीत की प्रतिक्रिया दी निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद कांग्रेस पार्टी की काजल वर्मा वार्ड नंबर 4 से विजेता कंचन सिंह और वार्ड नंबर 11 से विजेता शिवांगी सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी
