वार्ड नंबर 19 में निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू कुशवाहा दे रहे है बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी चुनौती

0 149
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के वार्ड नंबर 19 में नगर पालिका चुनाव रोचक और उम्मीदवारों के बीच मुकाबला कांटे का होता जा रहा है वार्ड नंबर 19 में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूनम सोनी और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व पार्षद अब्दुल के पुत्र जान आलम के बीच है लेकिन वार्ड नंबर 19 में निर्दलीय रूप से खड़े प्रत्याशी रिंकू कुशवाहा भी किसी से कम नजर नहीं आ रहे हैं और वह भी मुकाबले में कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं उनके साथ उनके बार्ड के प्रचारको की भारी-भरकम भीड़ उनका प्रचार कर रही है 5 जुलाई को निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू कुशवाहा ने अपने कई दर्जन प्रचारको के साथ अपने वार्ड का भ्रमण किया और मतदाताओं से अपने लिए समर्थन मांगा इस दौरान रिंकू कुशवाहा में वार्ड में राकू कामदार की 105 वर्षीय उम्र दराज दादी का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि दादी के आशीर्वाद से उन्हें निश्चित ही जीत मिलेगी वार्ड में प्रचार के दौरान रिंकू कुशवाहा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि उसे बार्ड में लोगों का अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है इसके साथ ही रिंकू कुशवाहा ने कहा कि पूर्व में रहे पार्षदों ने यदि इस बार्ड में जनता के हित में काम किया होता तो बार्ड में इतनी गंदगी और दुर्दशा नहीं होती उन्होंने कहा कि मैं संकल्प लेकर आया हूं कि इस बार्ड का सुधार करूंगा।

News TOP Footer