वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस प्रत्याशी कुमुदनी सिंह ने कांग्रेस पार्टी के नेताओ के साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर माँगा समर्थन

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी कुमुदनी सिंह पूरी निष्ठा के साथ अपने दलबल को लेकर घर घर में जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी श्रीमती कुमुदिनी सिंह को पता है की बार्ड की समस्याएं क्या-क्या है और जनता को उन समस्याओं से कैसे छुटकारा दिलाना है इसके लिए वह पहले वार्ड की जनता का समर्थन चाहती हैं अब वह घर घर जाकर जनता को यह भरोसा दिला रही है कि यदि जनता ने उन्हें समर्थन दिया तो वह जनता और बार्ड की समस्याओं के लिए शासन प्रशासन तक उनकी आवाज को पहुंचाएंगी कुमुदिनी सिंह के बार्ड में प्रचार प्रसार के दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह सुरेश प्रताप सिंह डेमहा सुरेंद्र सिंह बोरा नवीन नेटवर्क के संचालक नवीन सिंह दिवाकर सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री रंजना मिश्रा सहित अन्य कई वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री आ शामिल रही और मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन की अपील की।
