भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी वार्डो में जनता के समर्थन का दवा किया

सीधी धर्मेंद : सीधी नगर पालिका के चल रहे नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी पूरी ताकत से अपनी पार्टी को चुनाव जिताने में लगे हैं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी इस चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलवाने के लिए सक्रिय है वार्ड के प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम जनता के समर्थन के दम पर सभी वार्डो में जीत हासिल करेंगे आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की जो योजनाएं हैं उसका हमें लाभ हमारे पार्टी के उम्मीदवारों को मिलेगा।
