सीधी जनपद के विजयपुर वार्ड में बिछ गई चुनावी विसात मतदाताओं के घर पहुंचे उम्मीदवार मांग रहे है समर्थन

0 149
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत तीसरे चरण में सीधी और चुरहट विधानसभा अंतर्गत मतदान होना है जिसमें पंच सरपंच जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव में खड़े उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जी तोड़ प्रचार में लगे हुए हैं और वह मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं इसी कड़ी में सीधी जनपद अंतर्गत विजयपुर वार्ड में जहा चुनावी विसात बिछ गई है वह से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अश्वनी सिंह मतदाताओं के बीच पहुंचकर उन्हें अपने चुनाव चिन्ह का पर्चा देकर उनका समर्थन मांग रहे हैं इस दौरान वह मतदाताओं को बार्ड की समस्या और अपने विरोधी उम्मीदवारों की कमियों को भी उजागर कर रहे हैं मतदाताओं को अपनी बात समझाने के बाद विजयपुर मे अश्वनी सिंह ने मीडिया को अपनी चुनावी कार्य प्राथमिकताएं बताई और कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने इस वार्ड में विकास नहीं किया यहां गांव की सड़क बदतर हालत में है इस बार मतदाता अपने बोट से जवाब देगा और बदलाव करेगा। सीधी जनपद के अंतर्गत विजयपुर वार्ड जनपद सीधी का सबसे चर्चित बार्ड है जिसमें धर्मेंद्र सिंह परिहार अश्वनी सिंह सहित कुछ अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है और सभी मतदाताओं के बीच जाकर अपनी अपनी बातें मतदाताओं के सामने रखकर उन्हें अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मतदाता किसके पक्ष में है किस को अपना समर्थन देगा इसका फैसला 8 जुलाई को मतदान के बाद होने वाली परिणामों की घोषणा में सामने आएगा तब तक सभी उम्मीदवारो के अपने दावे और वादे जनता के बीच में है फैसला जनता को करना है।

News TOP Footer