द्वितीय चरण में मझौली में 74 प्रतिशत तथा रामपुर नैकिन में 70 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत द्वितीय चरण में विकासखंड रामपुर नैकिन और मझौली में एक जुलाई शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड मझौली में 74.54 प्रतिशत तथा रामपुर नैकिन में 70.40 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में विकासखण्ड रामपुर नैकिन के 325 तथा मझौली के 193 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न हुआ। रामपुर नैकिन में 64 हजार 259 पुरुष मतदाताओं ने, 64 हजार 661 महिला मतदाताओं ने कुल एक लाख 28 हजार 920 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामपुर नैकिन में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 73.7 जबकि पुरुष मतदाताओं का 67.30 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार विकासखंड मझौली में 40 हजार 510 पुरुष मतदाताओं तथा 40 हजार 968 महिला मतदाताओं ने कुल 81 हजार 478 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मझौली में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 78.03 जबकि पुरुष मतदाताओं का 71.32 प्रतिशत रहा। मतगणना का कार्य विकासखंड स्तर में 04 जुलाई 2022 को किया जाएगा। मतगणना का कार्य विकासखंड रामपुर नैकिन के लिए शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में तथा मझौली के लिए शासकीय आईटीआई मझौली में किया जाएगा। इसके साथ ही पंच, सरपंच तथा जनपद सदस्य पद के लिए मतगणना का सारणीकरण करके 14 जुलाई को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तर पर सारणीकरण 14 जुलाई को किया जाएगा एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी।

News TOP Footer