महुआ की प्रोसेसिंग से बने उत्पादों के लिये बेहतर बाजार उपलब्ध कराने देश-विदेश से किया जा रहा है सम्पर्क

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में उपलब्ध वन क्षेत्र में उत्पादित वन आधारित उत्पादों की बिक्री कर आय अर्जन कर रहे गरीब परिवारों की आय में वृद्वि हो उसके लिये कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विगत कुछ महीनों से महुआ एवं महुआ की प्रोसेसिंग से बने उत्पादों के लिये बेहतर बाजार उपलब्ध कराने हेतु देश विदेश की अलग-अलग संस्थाओ से सम्पर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02 जुलाई 2022 को जिला वनमंडल अधिकारी क्षितिज कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पचायत सीधी राहुल धोटे की उपस्थिति में एनआईसी सीधी में इंग्लैंड की कम्पनी ओ-फारेस्ट के तकनीकी विशेषज्ञ अनिल पटेल एव बस्तर फूड की सी.ई.ओ. रजिया शेख के साथ महुआ एवं महुआ के उत्पादों के विपणन के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग आयोजित की गई। बैठक में फारेस्ट के तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप फूड ग्रेड महुआ की गुणवत्ता एवं बाजार मांग के बारे में बताया गया कि यदि महुआ संग्रहण की नई तकनीकि (नेट लगाकर महुआ संग्रहण) एवं भन्डारण की अच्छी व्यवस्था की जाये तो वर्तमान में महुऐ के न्यूनतम समर्थन मूल्य 35 रूपये कि.ग्रा. से तीन गुना अधिक मूल्य प्राप्त किया जा सकता है। महुए को फूड ग्रेड महुआ बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी ज्ञान साझा किया जाने एवं सीधी भ्रमण के लिए अपनी सहमति व्यक्त की। साथ ही अगर उनकी गुणवत्ता शर्तों के अनुरूप हम उनको महुए की सप्लाई कर सके तो पूरे सीधी ही नही बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का महुआ खरीदने के लिए तैयार है। इस बैठक में वनमंडल अधिकारी जिला सीधी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी द्वारा सबंधित संस्था के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में पूर्ण सहयोग किया जावेगा जिससे कि महुआ संग्रहण में लगे गरीब परिवारों की आय को और बढ़ाया जा सकें। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक एमपीडेएसआरएलएम पुष्पेन्द्र कुमार सिंह एवं आजीविका मिशन की कलस्टर डवलपमेंट टीम उपस्थित रही।
