कमिश्नर तथा एडीजीपी ने द्वितीय चरण निर्वाचन के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

0 125
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत द्वितीय चरण में विकासखण्ड रामपुर नैकिन तथा मझौली में निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा। द्वितीय चरण का मतदान दिनांक 01.07.2022 को प्रातः 7 से दोपहर 03 बजे तक तथा मतगणना 04.07.2022 को संबंधित विकासखण्डों में की जावेगी। कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी तथा एडीजीपी रीवा जाने के.पी. व्यंकटेश्वर राव द्वारा चुरहट में बनाए गए स्ट्रांग रूप तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने मतगणना के दिन सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निर्बाध मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए। कमिश्नर तथा एडीजीपी द्वारा मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। मतगणना का कार्य समय से पूर्ण करने के लिए पर्याप्त गणना टेबल लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए तथा अनाधिकृत प्रवेश पर कड़ाई से रोक लगाया जाए। उभ्यर्थियों तथा उनके अभिकर्ताओं एवं अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए पृथक-पृथक प्रवेश की व्यवस्था रखें। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों के विषय में विस्तापूर्वक अवगत कराया गया। उन्होने आश्वस्त किया है कि द्वितीय चरण के निर्वाचन निविध्न सम्पन्न कराये जाएगें। मतगणना का कार्य समय से समाप्त करने के लिए 75 गणना टेबलों की व्यवस्था की गई है तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी एसपी मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक गौतम, तहसीलदार शिवशंकर शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तरूण रहंगडाले सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer