सीधी शहर में विश्व हिंदू परिषद ने उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू युवक की हत्या के विरोध में हत्या को अंजाम देने लोगों का पुतला दहन किया

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों राजस्थान के उदयपुर में शोसल मिडिया में की गई एक पोस्ट की वजह से दिनदहाड़े एक हिंदू युवक की इस्लामिक जिहादियों द्वारा दुकान में घुसकर की गई हत्या के विरोध में 30 जून को सीधी शहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा उक्त जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले लोगों का पुतला दहन किया गया इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर नारे लगाए और उसके बाद उनके पुतले का दहन किया पुतला दहन करने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिले के अधिकारियों को देश के राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई कि राजस्थान की गहलोत सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और मृतक कन्हैया लाल हत्याकांड की सीबीआई जांच करवा कर हत्यारों को जल्द से जल्द मृत्युदंड दिया जाए राजस्थान में रहने वाले राष्ट्र विरोधी असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए और मृतक के परिजनों को 5 करोड़ की मुआवजा राशि दी जाए पुतला दहन कार्यक्रम के बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गणेश सिंह परिहार ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पुतला दहन कार्यक्रम और अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि हिंदुओं को अब एकता बनानी होगी।
