पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने शहर के कांग्रेस उम्मीदवारों का किया प्रचार कहा बीजेपी के वादे झूठे


सीधी धर्मेंद : 30 जून को नगर पालिका सीधी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में शहर के कई वार्ड में जनता के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में बीजेपी के विरोध में खोल दिया मोर्चा जनता से कहा बीजेपी के शासन में परेशान हो रही है आम जनता महंगाई आसमान छू रही है जनता अब धोखे में नहीं आने वाली उन्होंने शहर के बार्ड नंबर 16, 18, 14 के मतदाताओं से वोट मांगे वार्ड नंबर 16 18 और 14 की नुक्कड़ सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भी संबोधित किया और उन्होंने अपने सभी वार्डो के प्रत्याशियों को विजई बनाने की अपील की यहां लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने मतदाताओं को कहा की 70 वर्षों में कांग्रेस ने जनता के लिए क्या नहीं किया लेकिन झूठ नहीं बोला जनता को धोखा नहीं दिया महंगाई आसमान नहीं छू रही थी सिलेंडर ₹1000 नहीं था सरसों का तेल ₹200 नहीं था गरीब खाने पीने की चीजों के लिए परेशान नहीं थे ! नगर पालिका चुनाव में अगली नुक्कड़ चुनावी सभा पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने वार्ड क्रमांक 19 थानहवा टोला में की चुनाव यहां उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने वार्ड में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया यहां बड़ी संख्या में मौजूद बाढ़ की जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि बीजेपी विकास के नाम पर जनता को धोखा दे रही है महंगाई घर का बजट बिगाड़ रही है 400 का सिलेंडर हजार पार कर गया है। सभा के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि इस सरकार ने लोगो से झूठे वायदे किए हैं महंगाई आसमान पहुंच गई लेकिन इन्हें जनता की परवाह नहीं है। नगर पालिका में चुनाव प्रचार के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता वरिष्ठ नेता विनोद वर्मा नवीन नेटवर्क के संचालक नवीन सिंह कांग्रेस नेता हरिहर प्रसाद सोनी सरदार अजीत सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता वार्ड पार्षद मौजूद थे
