सिहावल ब्लॉक में 3 दिनों में कराई गई पंच सरपंच जनपद जिला पंचायत पदों की मतगणना इतिहास बनी


सीधी धर्मेंद : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत सिहावल ब्लॉक में कराई गई पंच सरपंच जनपद जिला पंचायत पदों की मतगणना ने इतिहास बना दिया है लगातार तीन दिनों तक चलने वाली मतगणना ने लोकसभा और विधानसभा की मतगणना को भी पीछे छोड़ दिया है लोकसभा और विधानसभा की मतगणना में भी कभी इस जिले में इतना समय मतगणना व्यतीत करने का इतिहास नहीं रहा है देर से धीमी गति से संपन्न कराई गई मतगणना में कई तरह की खामियां भी निकल कर सामने आई और उम्मीदवार उनके पोलिंग एजेंट को काफी परेशानियां उठानी पड़ी इतना ही नहीं व्यवस्थाओं में की गई लापरवाही का खामियाजा मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ा दूसरी पाली की मतगणना दूसरे दिन देर शाम शुरू हुई इतनी देरी की वजह से कई निर्दलीय पंच सरपंच पद के उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट परेशान होकर अपने उम्मीदवारों को छोड़कर भाग गए गणना के दौरान
मतगणना केंद्र में पानी भोजन के लिए भी उम्मीदवार और पोलिंग एजेंटों को परेशान होना पड़ा उन्हे रात जमीन में बैठकर व्यतीत करनी पड़ी किसी तरह मतगणना चलती रहे और नतीजे निकलते रहे बहुत से मतगणना के परिणाम तो उम्मीदवार मतगणना खत्म होने के बाद भी नहीं जान पाए कि उनके परिणाम क्या रहे i सिहावल ब्लॉक में पंच सरपंच जनपद और जिला पंचायत के सदस्यों में हो रही देरी के संबंध में अंतिम इंडिया न्यूज़ ने जब नीलांबर मिश्रा से जानकारी चाही तो उन्होंने कहां की स्थान का अभाव एवं अन्य कई कारण उनके लिए परेशानी का सबब बनी जिनको धीरे-धीरे दूर किया गया i मतगणना केंद्र की आखरी गणना जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 17 कुबरी की रही जिसकी गणना के दौरान दो उम्मीदवार देवेंद्र सिंह दादू की धर्मपत्नी श्रद्धा सिंह और जीवेंद्र सिंह लल्लू की बहू पूजा विकास सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली इस दौरान कभी श्रद्धा सिंह तो कभी पूजा सिंह आगे हो जाती थी लेकिन आखिरी आखिरी पहुंचते तक खबर आई की पूजा विकास सिंह 149 मतों से चुनाव जीत गई है हालांकि एन टीवी इंडिया न्यूज़ को इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है जिला प्रशासन द्वारा जिला पंचायत सदस्य के पदों की आधिकारिक घोषणा 15 जुलाई को की जानी है उसके बाद ही आधिकारिक रूप से विजई उम्मीदवार जनता के सामने आ पाएगा इस मतगणना परिणाम जानने के लिए सीधी शहर के साथ पूरे जिले में लोगों में अच्छी खासी जिज्ञासा देखी गई लोग बार-बार फोन करके नतीजा जानने की कोशिश करते रहे लेकिन उन्हें कहीं भी अधिकारी पुष्टि नहीं मिली सोशल मीडिया पर भी समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों को विजई बताकर उन्हें बधाई देते रहे खबर लिखे जाने तक यह मामला अब भी अनसुलझा हुआ था एन टीवी इंडिया न्यूज़ जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 17 कुबरी के आधिकारिक परिणामों की घोषणा को ही अंतिम घोषणा मानेगा जिसका इंतजार 15 जुलाई तक करना पड़ेगा तब तक लोग अपने अपने तरीके से अपने अपने समर्थकों के पक्ष में कयास लगाते रहे।
