विक्रेता प्रकाश जयसवाल के ऊपर लगा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन का आरोप

0 379
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया सीधी जिले में चरम सीमा की ओर बढ़ रही है प्रथम चरण के चुनाव में उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हुए हैं लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान कुछ जगहों से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की भी खबरें सामने आ रही हैं 19 जून को जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत सिहौलिया से से फरियादी राजभर द्विवेदी ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के अधिकारियों से ग्राम पंचायत सिहाउलिया में उचित मूल्य दुकान में पदस्थ विक्रेता प्रकाश जयसवाल के ऊपर आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और उनसे उक्त विक्रेता को तत्काल हटाए जाने और उस पर कार्यवाही किए जाने की मांग की जिले के अधिकारियों को अपनी समस्या का ज्ञापन देने आए फरियादी राजभर द्विवेदी ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि ग्राम पंचायत सिहोलिया में चुनाव लड़ रहे उचित मूल्य विक्रेता प्रकाश जयसवाल की पत्नी का नाम फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत में जुड़वा कर उसे चुनाव लड़ा रहा है और उचित मूल्य दुकान की आड़ में वह मतदाताओं को प्रलोभन देकर अपनी पत्नी को चुनाव जिताने में लगा है वही मीडिया ने इस संबंध में आरोपी उचित मूल्य विक्रेता प्रकाश जायसवाल से जानकारी चाही तो उसने कहा कि चुनाव में नहीं लड़ रहा हूं मेरी पत्नी लड़ रही है और मैं प्रचार भी नहीं कर रहा हूं मुझ पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं बिहार जिले के अधिकारी शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कर रहे हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उक्त विक्रेता पर कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer