नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा युवा प्रत्याशियों पर लगाया दांव


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में होने जा रहे नगरीय निकाय के चुनावों में सीधी नगर पालिका सहित रामपुर नैकिन, चुरहट, मझौली नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा युवा प्रत्याशियों के ऊपर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नए कलेवर और ऊर्जा के साथ चुनावों में उतरी है युवाओं को महत्व देकर कांग्रेस ने भविष्य में होने वाले चुनावों पर भी अपनी सोच को स्पष्ट कर दिया है इससे यह संदेश जा रहा है कि पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है इसका सीधा फायदा नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिलने जा रहा है बहुतायत में युवा वोटर कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं कांग्रेस ने इस बार अपने युवा कांग्रेस और छात्र संगठन एनएसयूआई के साथियों पर भरोसा जताते हुए चुरहट में 22 वर्ष की युवा नेत्री रामपुर में 26 वर्षीय युवा कांग्रेस के साथी एवं सीधी नगर पालिका में चार से पांच वार्डो में युवा प्रत्याशियों जिनकी उम्र 22 वर्ष से 26 वर्ष के बीच है उन्हें टिकट देकर भविष्य की अपनी राजनीति तय दी है।
