रानी लक्ष्मीबाई के अप्रतिम शौर्य से चकित अंग्रेजों ने भी उनकी प्रशंसा की थी कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : 18 जून को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों की चूलें हिला देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए आई टी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने देते हुए बताया कि आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भारत में जब भी महिलाओं के सशक्तिकरण की बात होती है तो महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की चर्चा जरूर होती है. रानी लक्ष्मीबाई ना सिर्फ एक महान नाम है बल्कि वह एक आदर्श हैं उन सभी महिलाओं के लिए जो खुद को बहादुर मानती हैं श्री सिंह ने आगे कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के अप्रतिम शौर्य से चकित अंग्रेजों ने भी उनकी प्रशंसा की थी और वह अपनी वीरता के किस्सों को लेकर किंवदंती बन चुकी हैं. रानी लक्ष्मीबाई ने कम उम्र में ही साबित कर दिया कि वह न सिर्फ बेहतरीन सेनापति हैं बल्कि कुशल प्रशासक भी थी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाली,अप्रतिम शौर्य की प्रतिमूर्ति,नारी शक्ति एवं वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि । उनकी बहादुरी और नेतृत्व क्षमता देश को सदा प्रेरणा देती रहेगी। विचार गोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।
