एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने वार्ड न. 13 से कांग्रेस प्रत्याशी कुमुदिनी सिंह से कहा आप पर बाहरी प्रत्याशी होने का लग रहा हैआरोप

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 18 जून को पर्चा दाखिल करने वाले अन्य उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 10 से सीपीआई उम्मीदवार के रूप में सत्यवती आनंद पांडे ने भी अपना नामांकन फॉर्म जमा किया इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और प्रस्तावक मौजूद थे वहीं वार्ड क्रमांक 1 से रानी सोनी ने शिवसेना से अपना पर्चा दाखिल किया वार्ड क्रमांक 17 से सावित्री सोनी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फॉर्म जमा किया 18 जून को ही वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती कुमुदिनी सुरेंद्र सिंह बोरा ने भी अपना नामांकन फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर के यहां जमा किया इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक और उनके प्रस्तावक मौजूद थे पर्चा दाखिल करने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कुमुदिनी सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताई एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे कहा कि आप पर बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लग रहा है इस पर उन्होंने कहा कि मैं उस वार्ड में सबके पास सदैव आती जाती रहती थी मेरा घर भी है इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं सब के सुख दुख में साथ रही हूं मैं यही की बहू हूं मुझ पर यह आरोप प्रोपेगेंडा है!

News TOP Footer