1200 शीशी नशीली कफ सिरफ जखीरे के साथ दो आरोपी अमिलिया पुलिस की गिरफ्त में बोलेरो वाहन भी जप्त हुआ

0 283
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव सीधी के निर्देषन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजूलता पटले एसडीओपी चुरहट विवेक कुमार गौंतम के मार्गदर्षन में अमिलिया पुलिस ने अवैध नशीली सिरप तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है बताया गया की 18 जून को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक झारखंड पासिंग बालेरो जिसका नंबर JH 01 AK 3331 मे कुछ लोग बैठकर गाड़ी के अंदर कागज के कार्टून मे अवैध नशीली सिरप बिक्री करने के लिए हनुमना से अमिलिया तरफ आ रहे है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए वरिष्ट अधिकारियों के निर्देषन में थाना प्रभारी अमिलिया उपनिरीक्षक केदार परौहा द्वारा तत्काल टीम का गठन किया किया गया और मुखबिर के बताये अनुसार मूड़ा पहाड़ पर वाहन आते दिखाई देने पर तत्काल घेराबंदी किया गया जिस पर वाहन चालक द्वारा पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया गया जिन्हे स्टाफ की मदद से पकड़ा गया इस दौरान बीच की सीट पर बैठे दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ की तरफ भाग गये तथा आगे वाली सीट पर बैठे दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूंछा गया तो अपना नाम पवन शुक्ला पिता विनोद शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी देवसर थाना जियावन जिला सिंगरौली तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम निखिल पाण्डेय पिता जमुला प्रसाद पाण्डेय उम्र 25 वर्ष निवासी चन्दवाही थाना बहरी जिला सीधी के रहने वाले बताए जो साक्षी गणो के समक्ष विधि अनुसार कार्यवाही की जाकर गाड़ी के अंदर 08 नग कागज के कार्टून मे कुल 1200 शीशियां नषीली कफ सिरफ कीमती करीबन 2,10,000 रूपए की रखी हुई पाए जाने पर आरोपीगणां के द्वारा कोई वैध कागजात नहीं पेश किए जाने पर जप्ती पत्रक से जप्त कर कब्जे में लिया गया तथा बीच सीट पर बैठे दो व्यक्ति जो अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ तरफ भाग गये थे उनके नाम अतुल पाण्डेय निवासी चन्दवाही व अभिषेक सिंह चंदेल निवासी गजरहा थाना बहरी है। उक्त सभी के विरुद्ध अपराध धारा 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट एवं 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया है।

News TOP Footer