12 बसों में निर्धारित से ज्यादा किराया लेने पर 12 हजार 5 सौ रूपये का हुआ चालान

सीधी धर्मेंद : जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि दिनांक 10 जून की रात व दिन में की गई कार्यवाही में 12 बसों में निर्धारित से ज्यादा किराया लेने पर 12 हजार 5 सौ रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही रात में छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाली 3 बसों में ज्यादा सवारी होने पर कुल 18 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान बसों में किराया सूची के स्टीकर भी चस्पा करवाये गये। साथ ही मौके से ही वाहन स्वामियों से बात कर नियमों का पालन कर वाहन संचालित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। बस संचालकों को टिकट बुक में बस ट्रैवल का नाम भी दर्ज करवाने बाबत हिदायत दी गई। इस दौरान अधिकाधिक बस संचालकों द्वारा नियम से ही किराया लिया गया था। उपरोक्त के अतिरिक्त 2 ट्रकों में ओवेरलोड रेत परिवहन पर 10 हजार 5 सौ रुपये शमन भी शुल्क वसूल किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
