त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के लिए जोनल अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया

सीधी धर्मेंद : 10 जून को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान के मार्गदर्शन में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के लिए जोनल अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में दो पालियों में आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खान ने कहा कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं त्रुटि रहित निर्वाचन में जोनल (सेक्टर) अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जोनल अधिकारी रिटर्निंग आफिसर तथा मतदान दलों के बीच सेतु का कार्यकरता है। मतदान दलों से निरंतर संपर्क में रहते हुए मतदान की कार्यवाही बिना किसी परेशानी के सम्पन्न कराता है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खान ने जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण अवलोकन कर लें तथा वस्तुस्तिथि की अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मतदान कक्ष की आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही पेयजल, शौचालय, बिजली, मार्ग आदि के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने जोनल अधिकारियों को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों को आत्मसात करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि जोनल अधिकारी अपने दायित्वों के साथ-साथ निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को भी समझे। विशेषकर मतदलों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से प्राप्त करें तथा पीठासीन एवं अन्य मतदान अधिकारियों के दायित्वों एवं दिशा-निर्देशों को भी अवश्य जाने जिससे मतदान दिवस के दिन उनकी समस्यों का त्वरित निराकरण किया जा सकेगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. पाण्डेय ने जोनल अधिकारियों को अपने सेक्टर के मतदान दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कहा है। अपर कलेक्टर ने सामग्री वितरण तथा वापसी के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा मतदान दलों का सहयोग करने को कहा है। उन्होने फील्ड भ्रमण के दौरान संवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा वल्नरेबल बसाहटों को चिन्हांकित कर उसकी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए है। अपर कलेक्टर ने आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय मास्टर टेªनर्स डा अरविन्द्र कुमार त्रिपाठी, डाॅ. के.बी. सिंह तथा डाॅ. पी.के. सिंह द्वारा जोनल अधिकारियों के लिए आयोग द्वारा जारी निर्देशों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मतपेटियों के संचालन के विषय में हैण्डस आन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
