मझिगवां बीट के मुंशी की प्रताड़ना से तंग दर्जनों आदिवासी महिला पुरुषों ने जिला कांग्रेस कार्यालय सीधी पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगाई

सीधी धर्मेंद : 10 जून को कुसमी वन रेंज के मझिगवां बीट के मुंशी दिवाकर सिंह की प्रताड़ना से तंग होकर दर्जनों आदिवासी महिला पुरुषों ने जिला कांग्रेस कार्यालय सीधी पहुंच कर कांग्रेस पार्टी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे दर्जनों आदिवासियों ने इस दौरान मीडिया को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि दिवाकर सिंह मुंशी द्वारा हम आदिवासियों को पूर्व से प्रताड़ित किया जा रहा था और उनके द्वारा खुद लकड़ी चोरी करके फर्नीचर बनवा कर बेचा जाता था जब गांव के लोगों ने उनको पकड़ लिया तो मुंशी ने षडयंत्र पूर्वक गांव के कई लोगों को आप झूठे मुकदमे में फंसा दिया है जिसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर आदिवासियों के घर में घुसकर लोगों को उठा ले गए और उनको संबंधित पुलिस थाने ले जाकर उनसे मारपीट की है इस संबंध में मीडिया ने जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान से मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस सरकार में आदिवासियों के साथ लगातार जुल्म हो रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि इस मामले को मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष ने जिले के आला अधिकारियों तक पहुंचा कर उनसे इस विषय में बात की है जिस पर विभाग के अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
