पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी और प्रतीक चिन्हों के आवंटन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई

0 282
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 जून को पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी और प्रतीक चिन्हों के आवंटन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिला पंचायत सीधी के 17 वार्डों में नाम वापसी के आखिरी दिन आखिरी क्षण तक में 23 लोगों ने अपने नामांकन फॉर्म वापस किए नामांकन फॉर्म वापस होने के बाद शेष बचे उम्मीदवारों की सूची बनाकर उन्हें प्रतीक चिन्हों का आवंटन देर शाम किया गया जिनमें कई दिग्गजों के चुनाव चिन्ह मिलने की खबर बहुत तेजी से फैली इनमें से कुछ है प्रमुख नाम है वार्ड क्रमांक 17 से पूजा विकास सिंह श्रद्धा सिंह पती देवेंद्र सिंह दादू वार्ड क्रमांक 15 से इंद्रजीत श्री मान सिंह वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती सरस्वती बहेलिया वार्ड क्रमांक 7 से कमला प्रजापति के नाम शामिल है प्रतीक चिन्हों के आवंटन के बाद अब उम्मीदवार अपने-अपने प्रतीक चिन्ह को लेकर जनता के बीच में पहुंचकर अपने लिए समर्थन मांगेंगे अब देखना यह है कि जनता किन किन उम्मीदवारों को जीत दिलाती है।

News TOP Footer