पार्षद और कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा किसे अध्यक्ष बनाना कहा प्रताप भानु शर्मा ने

सीधी धर्मेंद : गत दिवस नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिले के प्रवास पर आए कांग्रेस पार्टी के संभागीय प्रभारी प्रताप भानु शर्मा से जिला कांग्रेस कार्यलय में एक विशेष मुलाकात के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे कई सवाल किए एन टीवी इंडिया ने उनसे जानना चाहा कि पार्षदों के चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर आप किस तरह की सावधानियां बरतें गे और अध्यक्ष का चुनाव कैसे करेंगे जिसका जवाब देते हुए प्रताप भानु शर्मा ने कहा कि पार्षद और कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि किसे अध्यक्ष बनाना है आगे उन्होंने कहा कि हमारा यह दायित्व होगा कि जो पार्षद चुनकर आए उनसे कोई सौदेबाजी ना करें।
