महानायक बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस ने किया संगोष्ठी का आयोजन

सीधी धर्मेंद : महानायक क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में महानायक बिरसा मुंडा के जीवन,व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतभूमि पर ऐसे कई नायक पैदा हुए जिन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से लिखवाया. ऐसे ही क्रांतिवीरों में एक जीती जागती मिसाल थे बिरसा मुंडा जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभायी, वे आदिवासियों के हक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे, उनका नाम सदा अमर रहेगा । उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया, महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ने जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी और अपने समाज को उसका हक दिलाने का सदैव प्रयास किया इसी वजह से उन्हें लोग “धरती बाबा” के नाम से पुकारा और पूजा करते हैं। संगोष्ठी में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन, समाज के लिए किए गए उनके योगदान और अंग्रेजो के खिलाफ उनके बगावत को याद करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजबहोर जयसवाल युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री एडवोकेट रोहित मिश्रा लोकनाथ सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी कार्यक्रम में आभार वरिष्ठ आदिवासी नेता गेंदलाल कोल द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी और महानायक थे इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने एमटीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा नगरी निकाय चुनाव के संबंध में पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया।
