नगरीय निकायों के आम निर्वाचन को लेकर जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई

सीधी धर्मेंद : 9 जून को नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जिला स्तरीय स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए सभी के द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करना अनिवार्य है। श्री खान द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों से आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपेक्षा की है। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन होने पर उसकी शिकायत गठित शिकायत सेल में की जा सकती है। उक्त शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि 11 जून 2022 को जिले के नगरीय निकायों के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 11 जून से ही अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों को पूरी सावधान से भरें तथा उसमें सत्य एवं सही जानकारी ही भरी जाए। कलेक्टर द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्टेªट सीधी द्वारा विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इन सभी आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए। जूलूस, रैली आदि के लिए विहित प्राधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के पूर्व भी विहित प्राधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए पुलिस तथा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपनी शिकायत दर्ज करायें। शिकायत की जांच के आधार पर विधि अनुसार कार्यवाही की जायेगी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. पाण्डेय द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2022 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय सारणी के लिए विस्तारपूर्वक बताया गया। इसी प्रकार मास्टर टेनर्स डाॅ. के.बी. सिंह तथा डाॅ. ए.के. त्रिपाठी द्वारा म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में समस्त उपखण्ड अधिकारी, कांगे्रस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चोंहान, भाजपा के उपाध्यक्ष रविचन्द्र सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
