2 नाबालिक गुमशुदा बालक बालिका को अमिलिया पुलिस ने दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

0 271
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एसडीओपी चुरहट विवेक गौतम के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी अमिलिया उप निरीक्षक केदार परौहा के कुशल नेतृत्व में अमिलिया पुलिस ने लापता हुये 2 नाबालिको को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है बताया गया की फरियादिया रीता साकेत पति सुरेश साकेत उम्र 34 बर्ष निवासी पहाड़ी थाना अमिलिया जिला सीधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की उम्र 14 बर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है एक अन्य फरियादी फरियादी रंगलाल साकेत पिता दुलारे साकेत उम्र 42 बर्ष निवासी पहाड़ी थाना अमिलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका लड़का उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है जो दोनो की रिपोर्ट पर थाना अमिलिया मे अपराध धारा 363 ताहि का पृथक पृथक पंजीबद्ध कर विवेचना की गई और अलग अलग दो टीम बनाकर व सायबर सेल सीधी से मदद लेकर पता तलास के प्रयाश किये जा रहे थे पता तलास के दौरान दिनांक 18 मई को उपरोक्त दोनो प्रकरण के अपृह्ता बालिका व अपृह्त बालक ग्राम देवरी थाना बहरी जिला सीधी से दस्तयाब हुये जिनको दस्तयाब करके सुपुर्दगी मे परिजनो को दिया गया मामले की विवेचना जारी है।

News TOP Footer