नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम एवं चुनाव प्रभारी पूर्व रीवा महापौर वीरेंद्र गुप्ता की आतिथ्य में स्थानीय निजी होटल में संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पश्चात ही भाजपा कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ गए हैं। और इसके प्रति काफी उत्सुकता देखी जा रही है।चुनाव के जिला प्रभारी एवं रीवा के पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की हितग्राही मूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता के बीच जाकर विजय श्री का वरदान अर्जित करें। चुनाव प्रभारी श्री गुप्ता ने चुनाव की बारीकियों एवं करणीय कार्यों को विस्तार से कार्यकर्ताओं को एक शिक्षक की भांति समझाया। प्रत्याशी चयन आपको ही करना है और प्रत्याशी चयन के पश्चात उसकी जीत में ही, हम सब की सामूहिक जीत है। इसे अनिवार्य रूप से याद रखें। वही प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि हमारा चुनावी मूल मंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प याद रखें। भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने स्वागत भाषण करते हुए चुनाव में जीत की बात कही। धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि किसी भी प्रकार का मतभेद हमारे बीच नहीं आना चाहिए। हम सब भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करते हैं इसलिए पार्टी चाहे जिसे टिकट दे पर हमारा चुनाव चिन्ह कमल निश्चित है। इसलिए सकारात्मक विचारों के साथ विजय के लिए जुट जाना है। बैठक में जिला पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ संयोजक मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News TOP Footer