अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ज्ञान सिंह चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी का अध्यक्ष नियुक्त किया



सीधी धर्मेंद : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की अनुशंसा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की सहमति से एक लम्बे समय के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञान सिंह चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ज्ञान सिंह जी ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एश्री राहुल गांधीए महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधीए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री मुकुल वासनिकए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जीएपूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैयाए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय कपूरए पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेलए सीधी जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री श्री सईद अहमद सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर नेताओं के साथ.साथ जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसियों का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है वह अपनी पूरी ऊर्जा निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगेएसाथ ही सब के सहयोग से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आने वाली चुनौतियों का जमकर मुकाबला करेंगे । श्री ज्ञान सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी में एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है उनकी नियुक्ति पर जगह जगह उनके चाहने वालों और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने देर शाम आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई । आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान कांग्रेस नेता अजीत सिंह मधुबन कोठी संदीप उपाध्याय दादू दया शंकर पांडे पंकज सिंह अध्यक्ष आईटी सेल डब्बू सिंह आकाश राज पांडे अशोक कोरी राकेश सिंह परिहार और सिंगरौली जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस नई नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और कांग्रेश नए सिरे से उठ कर जनता की समस्याओं के लिए सत्तापक्ष से मुकाबला करेगी। कांग्रेस जनों ने यह आशा और विश्वास व्यक्त किया है की ज्ञान सिंह जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का संगठन अधिक मजबूती और सक्रियता के साथ काम करेगा और जिले में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। श्री ज्ञान सिंह पूर्व में भी जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं उनके अध्यक्षीय काल में जिले का युवा कांग्रेस बेहद मजबूत और सक्रिय रहा है उन्होंने बड़े बड़े आंदोलनों के माध्यम से जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती के साथ रखा है । युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे। ज्ञान सिंह जी की नियुक्ति पर जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित जिला कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस कमेटी एनएसयूआई पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एआदिवासी प्रकोष्ठएकिसान कांग्रेस एसेवा दल एवं जिला आईटी सेल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
