3 घंटे के अंदर बहरी पुलिस ने गुमशुदा अबोध बालक को ढूढ़ कर किया परिजनो के सुपुर्द

0 144
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व मुख्यालय सीधी एसडीओपी प्रिया सिंह के मार्गदर्शन थाना प्रभारी बहरी पवन सिंह के नेतृत्व में बहरी पुलिस द्वारा 8 वर्षीय गुमशुदा बालक को किया दस्तयाब किया गया है। बताया गया की फरियादी छठीलाल साकेत निवासी तरका ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख करवाया कि उसका 8 वर्षीय बालक दिनाक 16 मई को सुबह करीब 9 बजे घर से खेलने का कह कर निकला और आज दिनाक 17मई के 11 बजे तक नही लौटा जिसे आस पड़ोस नाते रिश्तेदारी सभी जगह पता किया कही नही मिलने पर थाना रिपोर्ट करने आया जिस पर थाना बहरी में धारा 363 का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल 5000 रुपए का इनाम उदघोषित कर टीम गठित कर दस्तयाबी हेतु निर्देश प्राप्त हुआ जिस पर थाने से अलग अलग टीम गठित कर गुमशुदा बालक की पता तलाश हेतू परिजनों के साथ रवाना हुए करीब 3 घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद गुमशुदा बालक को बहरी बाजार के पहले दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरान्त परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस बेहतर कार्य करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा उदघोषित इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

News TOP Footer