ग्राम सहिजनहा की अनारकली साकेत के साथ शिक्षक ने की मारपीट एसपी से की गई शिकायत

0 165
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 मई को सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम सहिजनहा की अनारकली साकेत और रघुवंश विश्वकर्मा निवासी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि उसके गांव का शिक्षक प्रेम विश्वकर्मा और सुरेश विश्वकर्मा हमारे घर आकर गाली गलौज करते हमारे साथ घसीट कर मारपीट की है और जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं वही रघुवंश विश्वकर्मा ने कहा कि जब वह महिला अनारकली को बचाने गए तो उसके भाई सुरेश विश्वकर्मा ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ भी मारपीट की है अनारकली साकेत और रघुवंश विश्वकर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने शरीर पर लगे चोटों को दिखाते हुए अपनी समस्या से एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अवगत कराया और बताया कि अभी उन्होंने मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है लेकिन हरिजन थाना सीधी और पुलिस अधीक्षक सीधी को उन्होंने अपना आवेदन दिया है और वह चाहते हैं कि उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी के ऊपर पुलिस कानूनी कार्यवाही करें और उन्हें न्याय दें।

News TOP Footer