बहरी पुलिस ने 2 मामले में फ़रार 6 वर्ष पुराना स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस एन एस कुमरे के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बहरी उप निरीक्षक पवन सिंह के कुशल नेतृत्व में बहरी पुलिस ने 05 व 06 वर्ष दो पुराने मामले के फरार आरोपी मनोज गुप्ता पिता बाबूलाल गुप्ता 30 वर्ष निवासी बहरी का जो 2017 में चोरी व 2016 में 376ipc के मामले मे स्थाई वारंट मान. न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। उक्त मामले में आरोपी मनोज गुप्ता पिता बाबूलाल गुप्ता 30 वर्ष निवासी बहरी को पुलिस द्वारा लंबे समय से सतत पता तलाश की जा रही थी किन्तु फरार होने के कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था । आज दिनांक को बहरी पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को बैढ़न सिंगरौली से गिरफ्तार कर स्थाई वारंट तामील करने के उपरांत जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी उप निरीक्षक पवन सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयनारायण श्रीवास्तव, आर. विवेक द्विवेदी, अवधेश कुशवाहा, राजू उइके व प्रदीप मिश्रा साइबर सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
