चौकी सेमरिया एवं बम्हनी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये शराब तस्करो को पकड़ा

0 157
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एसडीओपी चुरहट प्रिया सिंह के मार्गदर्शन थाना प्रभारी चुरहट के नेतृत्व में चौकी सेमरिया व बम्हनी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शराब तस्करो को पकड़ा गया है बताया गया की 2 शराब तस्कर एक मोटरसायकल में शराब रखकर कुशमहर तरफ से मनकिशर तरफ आ रहे है तब मौके से एक टीम चौकी सेमरिया से व एक टीम चौकी बम्हनी से रवाना हुई जो आरोपीगणों को मनकिशर में घेराबंदी करके पकड़ा गया जिसमें आरोपी बंगाली सोंधिया व आरोपी प्रेमलाल सोंधिया के पास से कुल 54 लीटर शराब कीमती 5400₹ व मोटरसायकल कीमती 40000₹ रुपये कुल 45400 रुपये को जब्त किया गया। मामले में अपराध धारा 34(2)के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी सेमरिया राकेश सिंह,प्रधान आरक्षक संदीप पाठक,राजू जायसवाल,आरक्षक विवेक,भुपेन्द्र अंजीत,सैनिक राधिका शुक्ला, बम्हनी से दीपेंद्र,राहुल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

News TOP Footer