बीजेपी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक दीपक गुप्ता का नगर वासियों ने किया जोरदार स्वागत

0 121
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक एसआईटी ग्रुप के संचालक प्रतिष्ठित व्यवसाई दीपक गुप्ता के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं व्यवसायियों द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में बैंड बाजे, शानदार आतिशबाजी एवं डीजे युक्त विशाल वाहन काफिले के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक दीपक गुप्ता राजधानी भोपाल से रेवांचल से चलकर सीधी नगर सीमा में प्रवेश करते ही शानदार फूल माला कुमकुम हल्दी से स्वागत उपरांत भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पार्टी कार्यालय में नागरिक अभिनंदन के रूप में परिणित हुई। पार्टी कार्यालय में दीप प्रजलन एवं माल्यार्पण के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि दीपक गुप्ता युवाओं एवं व्यापारियों के साथ-साथ शिक्षा जगत के बड़े चेहरे हैं। मिलनसार एवं हसमुख मिजाज के धनी दीपक गुप्ता पार्टी को और आगे ले जाने में कार्य करेंगे दीपक गुप्ता केवल जिला ही नहीं वल्कि पूरे प्रदेश में पार्टी के लोकप्रियता के ग्राफ को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

News TOP Footer