अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने 2023 चुनाव की तैयारी को लेकर किया महामंथन

सीधी धर्मेंद : 8 मई को कांग्रेस भवन सीधी मे मध्य प्रदेश के सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री संजय कपूर एवं सीधी जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री शईद अहमद की अगुवाई में 2023 चुनाव की तैयारी को लेकर महामंथन किया गया इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी जी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रुद्र प्रताप सिंह बाबा जी एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगा गया बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस जन अपने सुझाव साझा किए और बताया गया कैसे 2023 को फतह करना है ।कांग्रेस की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए कार्यकर्ताओं को और पदाधिकारियों को प्रेरणा दी। बैठक के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर से बैठक के उद्देश्य की जानकारी ली इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे कई सवालों के जवाब मांगे।
