सांसद श्रीमती रीती पाठक ने 16 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0 117
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में शासन द्वारा एकीकृत रेफरल ट्रान्सपोर्ट सेवा पिछले कई वर्षो से संचालित है, इस सेवा को और अधिक सुदृढ़ करते हुए जिले को 9 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेन्स वाहन और 7 आपातकालीन जीवन रक्षा सुविधा से युक्त 108 एम्बुलेन्स के नवीन वाहन प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों की सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए रविवार को जिला चिकित्सालय सीधी में लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक द्वारा 16 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि बीमार और घायल लोगों को त्वरित और बेहतर चिकित्सकीय देखभाल देने में संजीवनी एंबुलेंस मील का पत्थर साबित हुई है। अब प्रदान किए गए वाहनों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम को और बेहतर किया गया है तथा ऑफ लाइन जी.पी.एस. प्रणाली कम्युनिकेशन के माध्यम से लोकेशन ट्रैकिंग द्वारा समय की बचत और त्वरित सेवा मिलना आसान रहेगा। सांसद ने कहा कि सरकार का प्रयास रहा है कि सभी नागरिकों को अच्छी से अच्छी और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके लिए लगातार अनेक योजनाओं के माध्यम से प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भोपाल में 1200 एंबुलेंस को संपूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों में रवाना किया गया था, जिसमें से 22 एंबुलेंस सीधी जिले को प्राप्त हुई हैं। जिला चिकित्सालय तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार तत्पर है। सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य क्षेत्र में संसाधनों की बढ़ोत्तरी की जा रही है। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

News TOP Footer